विद्यालयीन सुविधाएं व विशेषताएं
- ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र- छात्राओं को निःशुल्क अध्धयन की सुविधा है।
- मध्यप्रदेश शासन द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, गणवेश, पुस्तकें, स्टेशनरी एवं दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदाय की जाती है
- हायरसेकंडरी में विज्ञान (उच्चगणित व जीवविज्ञान) तथा वाणिज्य विषय समूह से अध्धयन की सुविधा उपलब्ध है।
- सहपाठकीय, द्विभाषी माध्यम में शिक्षण व्यवस्था है।
- छात्र-छात्राओं को रहने हेतु पृथक-पृथक कन्या व बालक छात्रावासों की सुविधा है।
- ज्ञानोदय विद्यालय मुख्य बस स्टेण्ड से लगभग 3 किलोमीटर एवं रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- यह ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय कोलाहल एवं प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ वातावरण में स्थित व सुरक्षित है
- विद्यालय में सहशैक्षिक गतिविधियों के रूप में एन एस एस, खेल, स्काउट गाईड, इकोक्लब, विज्ञान क्लब की सुविधा उपलब्ध है।
- सुसज्जित प्रयोगशालाएं, स्मार्ट एवं वर्चुअल क्लासेस उपलब्ध है।
- पठन पाठन हेतु विधालय में उन्नत पुस्तकालय एवं कम्प्यूटर लेब की सुविधा उपलब्ध है।
- अनुभवी व योग्य ऊर्जावान शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य।
- खेल गतिविधियों हेतु स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं सर्वसुविधायुक्त खेल प्रांगण की व्यवस्था
- विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध है।
- शिक्षण के साथ विद्यार्थियों में मानवीय व नैतिक गुणों का विकास।
- विद्यालय में CBSE का पाठ्यक्रम लागू है
