
ज्ञानोदय विद्यालय परिचय
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा मुख्य रूप से इस वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने एवं सर्वांगीण विकास हेतु नवोदय विद्यालय के पैटर्न पर संभागीय आवासीय विद्यालय के नाम से 18 अगस्त 2003 को इसकी स्थापना की गई थी। 14 मई 2015 को संभागीय आवासीय विद्यालय से नाम बदलकर ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय कर दिया गया है।
विद्यालय में छात्र छात्राओं को चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6वीं, 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीट्स के विरुद्ध प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश हेतु बालक बालिका वर्ग को 50-50 प्रतिशत सीट्स आरक्षित रहती है।




















