ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में बालक एवं बालिकाओं के लिए 320-320 सीट क्षमता वाले दो सुव्यवस्थित छात्रावास उपलब्ध हैं, जहाँ विद्यार्थी पूर्णतः निःशुल्क आवास, भोजन एवं अध्ययन सुविधाओं के साथ सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण में निवास करते हैं।
छात्रावास वाई-फाई सुविधा, आर.ओ. फिल्टर युक्त शुद्ध पेयजल, अध्ययन कक्ष एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित हैं। स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं विद्यार्थियों की समग्र आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाता है।