स्वच्छता ही सेवा
‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय कटारा हिल्स भोपाल में किया गया। जिसका समापन 2 अक्टूबर 2026 को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर, ओपन एरिया एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई तथा स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के सहयोग से आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा दिया गया।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
चित्रकला प्रतियोगिता
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा रंगों एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को साकार किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, राष्ट्रप्रेम, कल्पनाशीलता तथा विकसित भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।
भाषण प्रतियोगिता
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपनी सोच साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
पुरस्कार वितरण एवं प्रदर्शनी
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय, कटारा हिल्स में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को 19 सितंबर 2026 को पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्रीमती ममता वार्ष्णेय (जॉइंट सेक्रेटरी, योग एंड नेचरोपैथी इंडिया फेडरेशन) द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यालय और विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। चित्रों में विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण, विज्ञान-तकनीक, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक समरसता से जुड़े अपने सपनों के भारत को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
प्रदर्शनी का विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय रहवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अवलोकन किया और विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।
शैक्षणिक भ्रमण – SISTech
ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा SISTech का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।
इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान की शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न सुविधाओं और गतिविधियों का अवलोकन किया।
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना तथा उनके ज्ञान और जिज्ञासा को बढ़ावा देना था।
सेवा संकल्प अभियान में जिला स्तर पर सहभागिता के लिए सम्मानित हुई अनन्या और शिवानी , बधाई बेटियों
